लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: वाराणसी से लेकर नोएडा तक जानें 8 मार्च को कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश का मौसम बिल्कुल साफ हो चुका है. कड़ाके की ठंड के बाद अब यूपी की जनता एक बार फिर से गर्मी का सितम झेलने को तैयार हो चुकी है. इसका असर लोगों को अभी से देखने को मिल रहा है.

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

UP Weather: उत्तर प्रदेश का मौसम बिल्कुल साफ हो चुका है. कड़ाके की ठंड के बाद अब यूपी की जनता एक बार फिर से गर्मी का सितम झेलने को तैयार हो चुकी है. इसका असर लोगों को अभी से देखने को मिल रहा है.यूपी में दिन की शुरूआत तेज धूप के साथ हो रही है वहीं शाम में चलने वाली तेज हवा लोगों को हैरान कर रही है. ऐसे में सर्दी-गर्मी की आंख मिचोली के बीच लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि सर्दियों के कपड़े पहने या ना पहनें. 

बता दें कि मार्च के महीने के पहले हफ्ते की शुरूआत बारिश के साथ हुई. हालांकि एक हफ्ते के बाद मौसम बिल्कुल  साफ बना हुआ है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी मौसम सामान्य रहने वाला है.


लखनऊ मौसम केंद्र के मुताबिक बीते 24 घंटे में वाराणसी, प्रयागराज, सुल्तानपुर, उरई और आगरा का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया है. इन जिलों के अधिकतम तापमान में आज एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. जबकि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

नोएडा और गाजियाबाद का मौसम

आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.