लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Today: यूपी के इन 20 जिलों में भीषण ठंड को लेकर जारी हुआ रेड अलर्ट, सामने आई लिस्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने 20 और 21 जनवरी को सूबे में कैसा मौसम रहेगा, इसको लेकर जानकारी साझा की है…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Weather Update: नए साल 2024 के आने के बाद से उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है. सूबे में पड़ रही भीषण ठंड ने प्रदेशवासियों का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है. साथ ही इन दिनों कोहरा भी जमकर पड़ रहा है, जिसकी वजह से विजिबिलिटी कम हो गई है और इससे आवाजाही पर भी असर हुआ है. वहीं, भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने 20 और 21 जनवरी को सूबे में कैसा मौसम रहेगा, इसको लेकर जानकारी साझा की है. बता दें कि IMD ने इन दो दिनों के लिए 20 जिलों में भीषण ठंड को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है.