गाली दे रहा था....श्रीप्रकाश शुक्ला के एनकाउंटर के ठीक पहले क्या हुआ था, रिटायर्ड IPS ने बताई इनसाइड स्टोरी
Shri Prakash Shukla Police Encounter : उत्तर प्रदेश में एक ऐसा अपराधी और माफिया जिसकी मौत को कई दशक हो गए पर किस्से-कहानियों में आज भी जिंदा है.
ADVERTISEMENT

Shri Prakash Shukla
Shri Prakash Shukla Police Encounter : उत्तर प्रदेश में एक ऐसा अपराधी और माफिया जिसकी मौत को कई दशक हो गए पर किस्से-कहानियों में आज भी जिंदा है. 90 के दशक के उत्तर प्रदेश के इस माफिया के उभार ले लेकर अंत तक की कहानी बिल्कुल फिल्मी है. अपराध की दुनिया में आने के बाद इस गैंगेस्टर की हिम्मत उस हद तक पहुंच चुकी थी कि उसने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की ही सुपारी ले ली थी. इस गैंगस्टर का नाम था श्रीप्रकाश शुक्ला. लखनऊ में तत्कालीन सीओ और अब रिटायर्ड IPS राजेश पांडेय यूपी पुलिस उन चुनिंदा अफसरों में से एक हैं, जो श्रीप्रकाश शुक्ला के एनकाउंटर में शामिल रहे, उन्होंने माफिया को लेकर अपनी किताब 'वर्चस्व' में विस्तार से लिखा है.