बनारस से शुरू हुए अस्पताल को नोएडा तक फैलाया, करोड़ों का बिजनेस संभालने वाली डॉ. ऋचा राय की कहानी
हेल्थ केयर की दुनिया में डॉक्टर ऋचा राय आज बड़ा नाम साबित हो रही हैं. बनारस के हेरिटेज हॉस्पिटल की लीगेसी का डॉ. ऋचा ने नोएडा तक विस्तार किया है. देखिए ऋचा राय की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

हेरिटेज हॉस्पिटल ग्रुप की डायरेक्टर डॉ. ऋचा राय ने स्वास्थ्य सेवा की दुनिया में एक अलग नजीर पेश की है. अपने परिवार की विरासत को आगे बढ़ाने वालीं डॉ. ऋचा राय ने सिर्फ मशीनों और तकनीक तक सीमित न रहकर इंसानी रिश्तों, जिम्मेदारी और भरोसे का इकोसिस्टम बनाया है. डॉ. ऋचा राय कहती हैं कि उनके लिए मरीज सिर्फ एक नंबर नहीं बल्कि परिवार का एक सदस्य है. डॉ. ऋचा के पिता ने बनारस में हेल्थकेयर लीगेसी को शुरू किया था और उन्होंने इसका विस्तार अब नोएडा तक किया है. कोविड के बाद बदली हेल्थ अवेयरनेस, आयुष्मान भारत की भूमिका जैसे सवालों पर वह साफ कहती हैं कि हेल्थकेयर एक लॉन्ग टर्म गेम है, जहां नो मार्जिन, नो मिशन के साथ पेशेंट फर्स्ट को सेंटर में रखना चाहिए. 'यूपी की उड़ान' सीरीज के तहत डॉ. ऋचा से यूपी Tak ने खास बातचीत की है. इस खबर में जानिए डॉ. ऋचा राय ने हमारे सवालों के जवाब में क्या-क्या कहा?