लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में ऐसे मिलेगा 5 लाख तक का इंट्रेस्ट फ्री लोन और 20 लाख की सब्सिडी, काम शुरू करने से पहले जान लें सारे स्टेप

मुख्यमंत्री युवा उद्यमिता विकास योजना के तहत 21 से 40 साल के युवक और युवतियां 5 लाख का लोन ले सकती हैं. सबसे खास बात ये है कि 5 लाख का ये लोन व्याज मुक्त रहेगा. यानी कि आपको किसी भी तरह का कोई इंट्रेस्ट नहीं देना होगा.

ADVERTISEMENT

loan process
loan process
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश सरकार लगातार युवाओं को खुद का बिजनेस करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है. ऐसे में अगर आपके पास भी कोई बिजनेस आइडिया है. लेकिन आप पैसों की वजह से उस बिजनेस को स्टार्ट नहीं कर पा रहे हैं तो मुख्यमंत्री युवा उद्यमिता विकास योजना का आप लाभ उठा सकते हैं. इस योजना के तहत 21 से 40 साल के युवक और युवतियां 5 लाख का लोन ले सकती हैं. सबसे खास बात ये है कि 5 लाख का ये लोन व्याज मुक्त रहेगा. यानी कि आपको किसी भी तरह का कोई इंट्रेस्ट नहीं देना होगा. खबर में डिटेल में समझिए इस योजना का पूरा प्रॉसेस क्या है.