लेटेस्ट न्यूज़

सिद्धार्थनगर के कमरुद्दीन ने सोयाबीन की सब्जी के लिए पत्नी को ईंट से कुचलकर मार डाला, फिर गांव वालों को जाकर सुनाई ये कहानी

21 नवंबर की शाम कमरुद्दीन ने अपनी पत्नी को ईंट से कुचलकर मार डाला. हत्या की वजह बनी सोयाबीन की सब्जी जो कमरुद्दीन को पसंद नहीं थी.

ADVERTISEMENT

Husband Kamaruddin arrested
Husband Kamaruddin arrested
social share
google news

यूपी के सिद्धार्थनगर जिले के चिल्हिया थानाक्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.यहां कमरुद्दीन नाम का एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ रहता था. लेकिन 21 नवंबर की शाम कमरुद्दीन ने अपनी पत्नी को ईंट से कुचलकर मार डाला. हत्या की वजह बनी सोयाबीन की सब्जी जो कमरुद्दीन को पसंद नहीं थी. पूछताछ में कमरुद्दीन ने बताया कि 21 नवंबर की शाम जब वह बाहर से घर आया तो उसने अपनी पत्नी से पूछा की सब्जी में क्या बना है. इसपर उसकी पत्नी ने बताया की सोयाबीन की सब्जी बनी है. सोयाबीन की सब्जी का नाम सुनते ही कमरुद्दीन को इतना गुस्सा आया कि उसने अपनी पत्नी को धक्का देकर गिरा दिया. फिर पास में पड़े ईंट को उठाकर उसके सिर मे कई वार किए जिससे उसकी मौत हो गई. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने मृतिका के पति कमरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है.