SIR का काम करते करते नोएडा में सरकारी टीचर ने दे दिया इस्तीफा! कौन हैं ये पिंकी सिंह क्या है इनकी कहानी?
नोएडा में मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण यानी SIR प्रक्रिया तेजी से चल रही है. इस बीच एक महिला सहायक अध्यापिका ने बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के पद से इस्तीफा दे दिया है. बीएलओ के पद से इस्तीफा देने वाली अध्यापिका का नाम पिंकी सिंह है.
ADVERTISEMENT

सांकेतिक तस्वीर: BLO पिंकी सिंह ने दिया इस्तीफा
नोएडा में मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण यानी SIR प्रक्रिया तेजी से चल रही है. इस बीच एक महिला सहायक अध्यापिका ने बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के पद से इस्तीफा दे दिया है. बीएलओ के पद से इस्तीफा देने वाली अध्यापिका का नाम पिंकी सिंह है जो सेक्टर-94 में गेझा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत हैं. पिंकी सिंह ने जिला निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में साफ लिखा है कि वह शिक्षण और बीएलओ दोनों जिम्मेदारियां एक साथ निभाने में सक्षम नहीं हैं. ऐसे में अब उनका पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.