मुजफ्फरनगर में तैनात सीएमओ सुनील तेवतिया बिजनौर के टॉयलेट में छिपते पकड़े गए! ऐसा वहां क्या हो गया?
UP News: मुजफ्फरनगर में तैनात सीएमओ सुनील तेवतिया के साथ बिजनौर के चांदपुर में गजब कांड हो गया. जानिए ये पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: आरोप है कि मुजफ्फरनगर में तैनात सीएमओ सुनील तेवतिया चांदपुर में एक टॉयलेट में छिपने की कोशिश करते हुए पकड़ लिए गए. राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन अग्रवाल और उनकी टीम का दावा है कि उन्होंने सीएमओ को टॉयलेट में छिपते हुए देख लिया था. अब आपके मन में भी सवाल होगा कि आखिर मुजफ्फरनगर का सीएमओ चांदपुर के टॉयलेट में छिपने की कोशिश क्यों कर रहे थे? दरअसल सीएमओ साहब पर आरोप लगा है कि वह बिजनौर के चांदपुर में प्राइवेट प्रैक्टिस करते हुए पकडे गए. बताया जा रहा है कि जैसे ही पुलिस और महिला आयोग की टीम ने उन्हें देखा, सीएमओ टॉयलेट में छिपने की कोशिश करने लगे.