पूर्व प्रेमी ने बुलाकर की जबरदस्ती फिर उसके 6 दोस्त भी आ गए…सिद्धार्थनगर की शादीशुदा दलित महिला की आपबीती हिला देगी
UP News: यूपी के सिद्धार्थनगर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां शादीशुदा दलित महिला के साथ जो हुआ है, उसने पुलिस को भी चौंका दिया है.
ADVERTISEMENT

UP News (प्रतीकात्मक फोटो)
UP News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 22 साल की दलित शादीशुदा महिला के साथ 7 लोगों ने गंदा काम किया. जिन 7 पर घटना को अंजाम देने का आरोप है, उनमें से 4 नाबालिग हैं. बता दें कि पीड़ित महिला अपने मायके आई थी. यहां उसके पूर्व प्रेमी ने उसे मिलने के लिए बुलाया था. मिलने के लिए महिला चली भी गई. वहां पहले पूर्व प्रेमी ने उसके साथ जबरदस्ती की फिर उसने अपने 6 दोस्तों को भी बुला लिया. फिर सभी ने महिला के साथ जबरदस्ती की और उसका रेप किया.