सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने DM से पूछा कि राम मंदिर ध्वजारोहण का कार्ड उन्हें क्यों नहीं मिला तो आया ये जवाब
UP News: राम मंदिर के शिखर पर 25 नवंबर को धर्म ध्वजारोहण कार्यक्रम होना है. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आ रहे हैं. इसी बीच अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने बड़ा आरोप लगाया है.
ADVERTISEMENT

सपा सांसद अवधेश प्रसाद- फाइल फोटो
UP News: अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर 25 नवंबर को होने वाले धर्म ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले फैजाबाद से समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने अपनी अनदेखी का आरोप लगा दिया है. अवधेश प्रसाद ने दावा किया है कि उन्हें इस कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण ही नहीं दिया गया है. उनका दावा है कि अगर उन्हें बुलाया जाता या बुलाया जाएगा तो वो नंगे पैर दर्शन करने जाएंगे. सपा सांसद का दावा है कि उन्होंने राम मंदिर से जुड़े इस कार्यक्रम के संबंध में जब डीएम से बात की, तो उन्होंने कह दिया कि सारा काम श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट देख रहा है.