उमर की शादी के बाद आशीर्वाद देने पहुंचे अखिलेश पर अब्बास ने जो तस्वीरें शेयर की उनमें महिलाओं के चेहरे के साथ ये क्या किया!
UP News: मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने हाल ही में निकाह किया है. अखिलेश यादव भी अंसारी परिवार से मिलने पहुंचे हैं. इस बीच अब्बास अंसारी ने कुछ फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं, जो काफी चर्चाओं में आई हैं.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: हाल ही में माफिया मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी ने निकाह किया. उमर का निकाह फातिमा नाम की लड़की से हुआ. इस कार्यक्रम को बेहद निजी रखा गया. मगर उसके बाद दिल्ली में धूमधाम से दावत ए वलीमा यानी रिसेप्शन भी आयोजित किया गया, जिसमें कई बड़े नेता और सांसद भी शामिल हुए. इसी बीच अब उमर अंसारी के बड़े भाई अब्बास अंसारी ने इस कार्यक्रम की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो चर्चाओं में आ गई हैं.