UPTak Baithak Logo

जौनपुर हादसे के पीड़ित परिवार के सामने बैठे रहे मंत्री ओम प्रकाश राजभर... पैरों में गिरकर रोती रहीं महिलाएं, वीडियो वायरल होने पर छिड़ा विवाद

ADVERTISEMENT

Om Prakas Rajbhar news: ओम प्रकाश राजभर का रोती महिलाओं के प्रति असंवेदनशील व्यवहार सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जौनपुर हादसे में मारे गए छात्र के परिवार से मुलाकात के दौरान उनका रवैया विवादित रहा।

social share
google news

OP Rajbhar Jaunpur Video: उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर अपने एक कथित असंवेदनशील व्यवहार को लेकर विवादों के घेरे में आ गए हैं. जौनपुर जिले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले छात्र सनी राजभर के परिजनों से मुलाकात के दौरान मंत्री का जो रवैया सामने आया, उसने सोशल मीडिया से लेकर सियासी हलकों तक बवाल खड़ा कर दिया है.