बरेली में 23 साल की नीतू गंगवार मौसी के घर से एग्जाम देने निकली, अगले दिन उसकी बॉडी मिली… किसने मारा उसे?
UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में हाईवे किनारे खेत में मिली युवती की लाश की पहचान 23 वर्षीय डीएलएड छात्रा नीतू गंगवार के रूप में हुई है. इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.
ADVERTISEMENT

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में हाईवे किनारे खेत में मिली युवती की लाश की पहचान 23 वर्षीय डीएलएड छात्रा नीतू गंगवार के रूप में हुई है. इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. परिवार के लोगों ने छात्रा के दोस्तों पर हत्या का शक जताया है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. जानकारी के मुताबिक, नीतू गंगवार 15 तारीख को परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी. अगले दिन यानी 16 तारीख की शाम बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे एक खेत में उसकी लाश लावारिस हालत में मिली थी. उस समय युवती ने यूनिफॉर्म पहन रखी थी और उसके मुंह से खून निकल रहा था. शुरुआत में कई घंटे तक युवती की पहचान नहीं हो सकी. बाद में सोशल मीडिया पर फोटो वायरल किए गए और पोस्ट साझा किए गए, जिसके बाद उसकी पहचान नीतू गंगवार के रूप में हुई.