लेटेस्ट न्यूज़

प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार: शोक में डूबे परिवार का सहारा बने आदित्य यादव, अंतिम विदाई से लेकर बेटियों की जिम्मेदारी तक निभाया भाई का फर्ज

ADVERTISEMENT

Prateek Yadav Aditya Yadav News: प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार के बाद अस्थि विसर्जन में सहारा बने आदित्य यादव. भाई की बेटियों की जिम्मेदारी संभाली. जानिए शिवपाल यादव के बेटे आदित्य का राजनीतिक व पारिवारिक सफर.

social share
google news

Prateek Yadav Aditya Yadav:समाजवादी पार्टी के गढ़ सैफई में इस समय माहौल बेहद गमगीन है. मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार हो गया है. दुख की इस बेहद कठिन घड़ी में शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव ने आगे बढ़कर परिवार को संभाला है. उन्होंने अपने भाई प्रतीक के अंतिम संस्कार और अस्थि विसर्जन से जुड़ी सभी धार्मिक और पारिवारिक क्रियाओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ पूरा किया.