लेटेस्ट न्यूज़

Lakhimpur Kheri Road Accident: ट्रक और टाटा मैजिक की भीषण भिड़ंत में 10 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

ADVERTISEMENT

Lakhimpur Kheri Road Accident: लखीमपुर खीरी में नेशनल हाईवे 730 पर ट्रक और टाटा मैजिक के बीच भीषण भिड़ंत. हादसे में 10 यात्रियों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल. सीएम योगी ने जताया दुख.

social share
google news

Lakhimpur Kheri Road Accident: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में नेशनल हाईवे पर रफ्तार का ऐसा खौफनाक कहर बरपा है, जिसने कई हंसते-खेलते परिवारों को हमेशा के लिए उजाड़ दिया. नेशनल हाईवे 730 (NH-730) पर एक तेज रफ्तार ट्रक और सवारियों से खचाखच भरी टाटा मैजिक गाड़ी के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस दिल दहला देने वाले हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार और मातम का माहौल छा गया.