लेटेस्ट न्यूज़

प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए हुई बंद, आश्रम की घोषणा के बाद भक्तों में छाई मायूसी

Premanand Maharaj News: धार्मिक नगरी वृंदावन में प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की प्रतिदिन होने वाली पदयात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है.

ADVERTISEMENT

Premanand Maharaj, Vrindavan News, Padyatra Suspended, Keli Kunj Ashram, Spiritual News, Devotees Update, Religious Event, Uttar Pradesh News
Premanand Maharaj (File Photo)
social share
google news

Premanand Maharaj News: धार्मिक नगरी वृंदावन में प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की प्रतिदिन होने वाली पदयात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है. केली कुंज आश्रम की ओर से माइक के माध्यम से श्रद्धालुओं को इसकी जानकारी दी गई. यह खबर सामने आने के बाद भक्तों में मायूसी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग आश्रम के बाहर जानकारी लेने पहुंचने लगे. जानकारी के अनुसार, प्रेमानंद महाराज रोजाना अपने केली कुंज आश्रम से सौभरी कुंड तक पदयात्रा करते थे. इस दौरान हजारों श्रद्धालु उनके दर्शन और आशीर्वाद के लिए रास्ते में मौजूद रहते थे. पदयात्रा के साथ-साथ एकांतिक वार्ता का भी आयोजन होता था, जिसमें महाराज भक्तों को धार्मिक और आध्यात्मिक संदेश देते थे. अब इन दोनों कार्यक्रमों को अगले आदेश तक रोक दिया गया है.