UPTak Baithak Logo

UP Cabinet Expansion: हफ्तेभर के मंथन के बाद यूपी में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा... सपा के बागी मनोज पांडेय को मिला बड़ा विभाग!

ADVERTISEMENT

UP Cabinet Expansion: यूपी में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा. सपा के बागी मनोज पांडेय को मिला खाद्य रसद विभाग. भूपेंद्र चौधरी को MSME. जानिए अखिलेश यादव के तंज पर मनोज पांडेय ने क्या जवाब दिया.

social share
google news

UP Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में हाल ही में हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आखिरकार नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. 10 मई को हुए शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे एक हफ्ते का समय लेकर 17 मई को मंत्रियों के विभागों की सूची जारी की. इस बंटवारे में जहां समाजवादी पार्टी से पाला बदलकर आए बागी विधायक मनोज पांडेय को बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है, वहीं कुछ मंत्रियों के विभागों में बड़ा फेरबदल भी देखने को मिला है.