कानपुर के पॉश इलाके की आलीशान कोठी में चल रहा था बड़ा खेल, पुलिस रेड के बाद मचा हड़कंप
UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में कथित अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. रावतपुर इलाके के एक होटल में कार्रवाई के 48 घंटे बाद अब कल्याणपुर क्षेत्र के एक पॉश रिहायशी इलाके में पुलिस ने छापेमारी की है.
ADVERTISEMENT

UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में कथित अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. रावतपुर इलाके के एक होटल में कार्रवाई के 48 घंटे बाद अब कल्याणपुर क्षेत्र के एक पॉश रिहायशी इलाके में पुलिस ने छापेमारी की है. इस कार्रवाई में एक युवती समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. जानकारी के मुताबिक कल्याणपुर के एक रिहायशी इलाके में स्थित एक कोठी (मकान) को लेकर काफी समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं. स्थानीय लोगों के अनुसार मकान में बाहर से लोगों का लगातार आना-जाना बना हुआ था, जिससे आसपास के लोगों को शक हुआ. इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रविवार को मौके पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान पुलिस को एक युवती और तीन अन्य लोग मिले, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. बाद में चारों को गिरफ्तार कर लिया गया.