UPTak Baithak Logo

3 दिन पहले मुख्तार अंसारी के बेटे की खुशियों को सेलिब्रेट कर रहे थे सपा विधायक सुधाकर सिंह, खुद किया था ये पोस्ट

मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी के निकाह के बाद दिल्ली में 17 नवंबर को रिसेप्शन आयोजित हुआ था. इस रिसेप्शन में सुधाकर सिंह ने उमर और उनकी पत्नी फातिमा को आशीर्वाद भी दिया था.

ADVERTISEMENT

अब्बास और उनकी पत्नी फातिमा को आशीर्वाद देते सुधाकर सिंह
अब्बास और उनकी पत्नी फातिमा को आशीर्वाद देते सुधाकर सिंह
social share
Google CTA

किसी को क्या पता था कि 17 नवंबर को एक रिसेप्शन में शामिल हुए सपा के घोसी विधायक सुधाकर सिंह 20 नवंबर को अचानक इस दुनिया को छोड़कर चले जाएंगे. मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी के निकाह के बाद दिल्ली में 17 नवंबर को रिसेप्शन आयोजित हुआ था. दिल्ली में आयोजित इस रिसेप्शन में सुधाकर सिंह ने शिरकत की थी. बाकायदा स्टेज पर जाकर सुधाकर सिंह ने उमर और उनकी पत्नी फातिमा को आशीर्वाद भी दिया था. सुधाकर सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर खुद इसकी तस्वीर भी शेयर की थी.