इजरायल में फंसे सिद्धार्थनगर के शिवा सिंह ने बंकर के अंदर का सीन दिखाया, इस कदर हो रही बमबारी
Siddharthnagar Shiva Singh in Israel:ईरान और इसराइल के बीच जारी भीषण युद्ध में यूपी के सिद्धार्थनगर का लाल शिवा सिंह फंसा हुआ है. सायरन बजते ही बंकर की ओर भागने की खबरों और मिसाइल हमलों के वीडियो देख परिवार दहशत में है. बूढ़ी मां और भाई हर आधे घंटे में फोन कर सलामती की दुआ मांग रहे हैं.
ADVERTISEMENT

Shiva Singh
Siddharthnagar Shiva Singh Israel: ईरान और इसराइल के बीच जारी मिसाइल और ड्रोन हमलों ने पूरी दुनिया को दहला दिया है. इस युद्ध के बीच यूपी के सिद्धार्थनगर जिले का रहने वाला एक युवक शिवा सिंह भी इजराइल (Israel Iran News) में फंसा हुआ है. शिवा ने वहां के हालात के कुछ वीडियो अपने परिजनों को भेजे हैं जिन्हें देखकर घर वाले काफी परेशान हैं. शिवा ने वीडियो कॉल के जरिए बताया कि वहां कब सायरन बज जाए और कब बंकर की ओर भागना पड़े कुछ पता नहीं रहता. घर पर उनकी मां और छोटा भाई हर आधे घंटे में शिवा का हाल जानने के लिए फोन मिलाते हैं और उसकी सलामती की दुआएं मांग रहे हैं.