लेटेस्ट न्यूज़

एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक का गला रेतने का आरोपी जीशान एनकाउंटर में मारा गया, दूसरा जो भागा वो कौन?

Zeeshan Encounter: गाजियाबाद के लोनी में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाला 1 लाख का इनामी बदमाश जीशान पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया है. 26 फरवरी को हुए इस हमले के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में थी.

ADVERTISEMENT

Salim and Zeeshan
Salim and Zeeshan
social share
google news

Zeeshan Encounter: गाजियाबाद के लोनी में 26 फरवरी को यूट्यूबर सलीम वास्तिक के कार्यालय में घुसकर उनपर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी जीशान पुलिस एंकाउंटर में मारा गया. जीशान पर पुलिस ने 1 लाख का इनाम भी घोषित किया था. वहीं सीएम योगी ने भी इस मामला में अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे. पुलिस के अनुसार जीशान ने खुद का चारों तरफ से घिरा देखकर फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें जीशान घायल हो गया. आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.