लेटेस्ट न्यूज़

CTET 2026 के एग्जाम की ऑफिशियल डेट आई सामने, रजिस्ट्रेशन को लेकर अभी तक ये है जानकारी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के फरवरी 2026 संस्करण की तारीख का ऐलान कर दिया है. CTET का यह 21वां संस्करण अगली साल यानी 2026 में 8 फरवरी को आयोजित किया जाएगा.

ADVERTISEMENT

CTET Exam official date
CTET Exam official date
social share
Google CTA

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के फरवरी 2026 संस्करण की तारीख का ऐलान कर दिया है. CTET का यह 21वां संस्करण अगली साल यानी 2026 में 8 फरवरी को आयोजित किया जाएगा. बोर्ड ने कहा है कि परीक्षा से संबंधित विस्तृत सूचना बुलेटिन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर अपलोड किया जाएगा. CBSE ने परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे रजिस्ट्रेशन की तारीखों, परीक्षा शहरों और दूसरे जरूरी निर्देशों के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें.