UPSC रिजल्ट: एक रोल नंबर पर दो आकांक्षा ने 301 रैंक लाने का किया दावा, गाजीपुर वाली और ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती में सही कौन?
Ghazipur News: UPSC Result 301वीं रैंक पर विवाद! बिहार और गाजीपुर की दो आकांक्षा सिंह ने किया दावा. एडमिट कार्ड के बारकोड ने खोली 'फर्जीवाड़े' की पोल? जानें पूरी सच्चाई.
ADVERTISEMENT

बाएं- आकांक्षा सिंह (बिहार), दाएं- आकांक्षा सिंह (गाजीपुर)
UPSC के नतीजे आने के बाद एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक ही रोल नंबर और एक ही रैंक पर दो अलग-अलग लड़कियों ने अपनी दावेदारी पेश की है. मामला सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 301वीं रैंक पाने वाली आकांक्षा सिंह से जुड़ा है. बिहार और उत्तर प्रदेश (गाजीपुर) की दो आकांक्षा सिंह इस समय आमने-सामने हैं. इस वजह से ये पूरा मामला दिलचस्प बन गया है. आइए आपको खबर में आगे बताते हैं क्या है पूरा विवाद? आपको बात दें कि बिहार वाली आकांक्षा सिंह रणबीर सेवा प्रमुख ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती हैं.