लेटेस्ट न्यूज़

बुलंदशहर के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की बेटी बनी IAS... कहानी शिखा सिंह की जिन्होंने दूसरे ही प्रयास में हासिल की रैंक-113

UP News: बुलंदशहर की शिखा सिंह ने UPSC 2025 में 113वीं रैंक हासिल की. स्कूल के दफ्तरी की बेटी ने सरकारी स्कूल से पढ़ाई कर तय किया IAS तक का सफर. जानें उनकी सफलता की कहानी.

ADVERTISEMENT

UP News
UP News
social share
google news

UP News: बुलंदशहर से एक ऐसी खबर सामने आई है जो साबित करती है कि अगर आपके हौसले बुलंद हों तो आपकी कोई नहीं रोक सकता. जिले के सियाणा तहसील क्षेत्र के एक स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की बेटी शिखा सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 113वीं रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया है. वहीं, दूसरी तरफ शिखा की मां देवकी खुद शिक्षित नहीं हैं, लेकिन उन्होंने और उनके पति ने कभी बच्चों की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी.