लेटेस्ट न्यूज़

काफिला लेकर निकेल शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने अखिलेश यादव को लेकर जो कहा वो देख लीजिए

Shankaracharya Avimukteshwaranand Interview: यूपी तक के साथ खास बातचीत में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गौ रक्षा के लिए धर्म युद्ध का ऐलान किया. उन्होंने भाजपा पर नकली हिंदू होने का आरोप लगाया और अखिलेश यादव के समर्थन पर अपनी बात रखी. देखिए पूरा इंटरव्यू.

ADVERTISEMENT

social share
google news

वाराणसी से लखनऊ की यात्रा पर निकले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने यूपी तक के साथ एक विशेष बातचीत में गौ रक्षा, राजनीति और हालिया विवादों पर अपनी बेबाक राय रखी है. शंकराचार्य ने कहा कि आजादी के 78 साल बाद भी गौ माता की रक्षा न हो पाना दुर्भाग्यपूर्ण है. अब यह यात्रा केवल एक पदयात्रा नहीं, बल्कि गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित कराने के लिए एक धर्म युद्ध है. उन्होंने हिंदुओं से अपील की कि वे किसी विशेष पार्टी के घोषणापत्र के बजाय अपना खुद का घोषणापत्र तैयार करें और केवल उसी पार्टी को वोट दें जो गौ रक्षा का वादा करे.