लेटेस्ट न्यूज़

उत्तर प्रदेश में पहली बार होने वाली जातिगत जनगणना को लेकर आ गया बड़ा अपडेट, जानिए कब और कैसे होगी

Caste Census in UP: उत्तर प्रदेश में जातीय जनगणना को लेकर तैयारी शुरु हो गई है. उत्तर प्रदेश में पहली बार इस तरह की व्यापक जातिगत गणना की तैयारी की जा रही है.

ADVERTISEMENT

Caste Census: Representational Photo
Caste Census: Representational Photo
social share
google news

UP Caste Census 2026: उत्तर प्रदेश में जातीय जनगणना को लेकर तैयारी शुरु हो गई है. उत्तर प्रदेश में पहली बार इस तरह की व्यापक जातिगत गणना की तैयारी की जा रही है. जनगणना निदेशक शीतल वर्मा ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की है. उन्होंने बताया कि पूरी जनगणना प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न होगी. पहले चरण में ‘हाउसहोल्ड लेवल’ पर काम किया जाएगा, जिसमें घरों से जुड़ी बुनियादी जानकारी एकत्र की जाएगी और मकानों की सूची तैयार की जाएगी. इसके बाद दूसरा और सबसे महत्वपूर्ण चरण शुरू होगा.