Ex मुस्लिम सलीम वास्तिक पर हुए हमले को लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने दे दिया तीखा रिएक्शन
Salim Vastik Ex-Muslim Attack: गाजियाबाद में एक्स-मुस्लिम सलीम वास्तिक पर हमले के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने तीखा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हिंसा के बजाय बौद्धिक बहस होनी चाहिए. वहीं पुलिस ने दोनों हमलावरों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है.
ADVERTISEMENT
गाजियाबाद के लोनी में एक्स-मुस्लिम (Ex-Muslim) सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कड़ा बयान दिया है. उन्होंने हमले की निंदा करते हुए इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार बताया है. आपको बता दें कि 27 फरवरी को गाजियाबाद के लोनी में सलीम वास्तिक उर्फ 'एक्स-मुस्लिम' के घर में घुसकर दो भाइयों (जीशान और गुलफाम) ने उन पर चाकू से कई वार किए थे. हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें आरोपी बड़ी क्रूरता से हमला करते दिख रहे हैं. फिलहाल सलीम वास्तिक दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं और वेंटिलेटर से बाहर आ गए हैं.