लेटेस्ट न्यूज़

मेरठ में ATM के साथ तोड़फोड़ करने वाले इस शख्स को भीड़ ने बहुत मारा, वीडियो वायरल

Meerut ATM Vandalism: मेरठ के कंकरखेड़ा में एटीएम में तोड़फोड़ करने वाले एक युवक को भीड़ ने तालिबानी सजा देते हुए खंभे से बांधकर पीटा. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. देखिए वायरल वीडियो की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

social share
google news

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एटीएम में तोड़फोड़ और चोरी की कोशिश कर रहे एक युवक को भीड़ ने पकड़कर खंभे से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई की. यह मामला मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र का है. एक युवक पर आरोप है कि वह एटीएम में तोड़फोड़ कर चोरी करने का प्रयास कर रहा था. स्थानीय लोगों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और पुलिस को सूचना देने से पहले खुद ही सजा देना शुरू कर दिया.