लेटेस्ट न्यूज़

मंगेतर को की थी लास्ट कॉल... लखनऊ पुलिस मुख्यालय तैनात ASI सत्येंद्र वर्मा ने दी जान, आखिरी नोट में ये सब लिखा

Lucknow News: लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में पुलिस मुख्यालय में तैनात एएसआई सत्येंद्र वर्मा ने फांसी लगाकर जान दे दी. मौके से 4 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है. परिजनों ने मंगेतर पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

ADVERTISEMENT

ASI सत्येंद्र वर्मा
ASI सत्येंद्र वर्मा
social share
google news

Lucknow News: लखनऊ के अहिमामऊ इलाके से एक पुलिसकर्मी की आत्महत्या का मामला सामने आया है. पुलिस मुख्यालय में तैनात 34 साल के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) सत्येंद्र वर्मा ने किराए के कमरे में कथित तौर पर फंदे से लटककर अपनी जान दे दी. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और सुसाइड नोट के हर पहलू की पड़ताल की जा रही है.