बिहार का जिम्मा मिला तो सबकुछ तुरंत सुलझा कर केशव प्रसाद मौर्य ने कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक और यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा ऐलान किया है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर में केशव प्रसाद मौर्य
बिहार में NDA की प्रचंड जीत के बाद अब राज्य में सरकार बनाने की जुगत शुरू हो गई है. ऐसा माना जा रहा है कि नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इस बीच बिहार चुनाव के नतीजों में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई भाजपा के कैंप से बड़ी खबर सामने आई है. विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक और यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने बताया है कि सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिंह को उप नेता चुना गया है. इसके अलावा, भाजपा ने नई सरकार में डिप्टी सीएम पद के लिए भी कोई बदलाव नहीं किया है. मतलब साफ है कि सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा दोनों फिर के बार डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे.