लेटेस्ट न्यूज़

मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें ऐसे किया याद

यूपी तक

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके अलावा यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भी 'नेताजी' श्रद्धांजलि दी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
मुलायम सिंह यादव
social share
google news

UP Political News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को उनकी जयंती के मौके पर शनिवार को श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'एक्स' (पहले ट्विटर) पर उन्हें याद करते हुए कहा, "उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व रक्षा मंत्री, 'पद्म विभूषण' मुलायम सिंह यादव जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!" वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भी पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की. 

केशव प्रसाद मौर्य ने 'एक्स' पर लिखा, "समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन!"

22 नवंबर 1939 को सैफई में हुआ था 'नेताजी' का जन्म 

मुलायम सिंह यादव के समर्थक उन्हें 'नेताजी' कहकर पुकारते थे. उनका जन्म 22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ था.  

 

 

मुलायम सिंह ने 1992 में की थी सपा की स्थापना

मालूम हो कि मुलायम सिंह यादव ने साल 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी. वह 1989 में पहली बार, फिर 1993 और 2003 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने. वह देश के रक्षा मंत्री भी रह चुके थे. उन्होंने 1977 में जनता पार्टी की सरकार में पहली बार मंत्री का पद संभाला था. वह समाजवादी विचारक राम मनोहर लोहिया से प्रेरित थे और अपनी मजबूत जमीनी पकड़ और पिछड़े वर्गों को संगठित करने के लिए जाने जाते थे. 

यह भी पढ़ें...

2023 में  मुलायम सिंह यादव को मिला था पद्म विभूषण

मुलायम सिंह यादव को साल 2023 में मरणोपरांत (उनके निधन के बाद) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'पद्म विभूषण' से सम्मानित किया गया था. गौरतलब है कि उनका निधन 10 अक्टूबर 2022 को 82 वर्ष की आयु में हो गया था. 

ये भी पढ़ें: BJP वोट चोरी से ऊपर वाला काम करती है, हमने उनका मुकाबला किया', बेंगलुरु में अखिलेश यादव ने ये सब कहा

    follow whatsapp