लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: मौसम विभाग ने यूपी में कड़ाके की सर्दी को लेकर जारी की ये चेतावनी

UP Weather Update: मौसम विभाग ने ताजा जानकारी देते हुए बताया है कि यूपी में कड़ाके की ठंड की वापसी होने वाले है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक हफ्ते में तापमान 4°C तक गिरेगा. सुबह के समय धुंध और कोहरा पड़ेगा.

ADVERTISEMENT

UP Weather
UP Weather
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बढ़ रहे तापमान से लोगों को मिली हल्की राहत अब खत्म होने वाली है. भारतीय मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले एक सप्ताह में राज्य के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है. मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा है कि इसकी वजह से अब प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होने वाला है. मौसम विभाग ने प्रदेश के लोगों को सलाह दी है कि वह लापरवाही न बरतें और गर्म कपड़ें पहनें.