यूपी में फार्मासिस्ट के 560 पदों पर निकली भर्ती, PET-2025 पास लोग फटाफट करें अप्लाई
UPSSSC Pharmacist Recruitment: यूपीएसएससी ने चिकित्सा निदेशालय में 560 फार्मासिस्ट पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया है. मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग PET-2025 के स्कोर के आधार पर होगी.
ADVERTISEMENT

UPSSSC Pharmacist Recruitment: यूपी में नौकरी करने का सपना देख रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएससी) ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशालय में फार्मासिस्ट के 560 रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. आयोग ने ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं और इच्छुक अभ्यर्थी 29 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया में मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग PET-2025 (प्रारंभिक योग्यता परीक्षा) के नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर की जाएगी. इस भर्ती के लिए केवल वही अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में भाग ले सकेंगे, जिन्होंने PET-2025 में सकारात्मक स्कोर प्राप्त किया है.