UPTak Baithak Logo

अयातुल्लाह अली खामनेई की मौत के बाद यूपी के बाराबंकी के किंतूर में लोगों पर क्या बीत रही, पढ़ी जा रही दुआ फातिहा

Ayatollah Khamenei News: ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामनेई की मौत पर बाराबंकी के किंतूर में मातम. रुहोल्लाह खुमैनी के वंशजों ने जताया गहरा दुख, मस्जिदों में पढ़ी गई दुआ-फातिहा.

ADVERTISEMENT

Ayatollah Khamenei News
Ayatollah Khamenei News
social share
Google CTA

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामनेई की मौत की खबर आने के बाद से बाराबंकी जिले में मातम का माहौल है. जैसे ही देर रात अमेरिका और इजरायल के हमले में अयातुल्लाह खामनेई के निधन की सूचना पहुंची पूरे जिले में सन्नाटा पसर गया. विशेष रूप से किंतूर में रह रहे ईरान के प्रथम सर्वोच्च नेता रुहोल्लाह खुमैनी के वंशजों के लिए ये समय बेहद ही भावुक है. इस खबर के बाद स्थानीय मुस्लिम समुदाय और खुमैनी परिवार के सदस्यों ने अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं.