लेटेस्ट न्यूज़

फोन पर बात हुई और फिर...ग्रेटर नोएडा में 22 वर्षीय युवती ने बिल्डिंग के 16वें फ्लोर से लगाई छलांग

ग्रेटर नोएडा में 22 वर्षीय युवती ने शुक्रवार शाम अपने फ्लैट की 16वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. युवती एक निजी कंपनी में कार्यरत थी और दोस्तों के साथ रहती थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. यहां शुक्रवार शाम को एक 22 वर्षीय युवती ने अपने फ्लैट की 16वीं मंजिल से कूदकर जान देदी. जानकारी के अनुसार, युवती एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी और फ्लैट में अपने दोस्तों के साथ रहती थी. पुलिस ने घटना स्थल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है.