लेटेस्ट न्यूज़

कौन हैं बिजनौर की DM जसजीत कौर जिनके खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जारी किया वारंट?

बिजनौर की डीएम जसजीत कौर के खिलाफ वारंट जारी हुआ है. इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में जस्टिस मनीष कुमार ने वारंट जारी किया है. पर क्यों... खबर में आगे जानिए पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

IAS Jasjeet Kaur
IAS Jasjeet Kaur
social share
Google CTA

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने बिजनौर की जिलाधिकारी (DM) जसजीत कौर के खिलाफ वारंट जारी किया है. जस्टिस मनीष कुमार की सिंगल बेंच ने सीजेएम बिजनौर को अगली तारीख 5 जनवरी 2026 को डीएम जसजीत कौर को पेश करने के लिए कहा है. कोर्ट के इस सख्त आदेश के बाद IAS जसजीत कौर की चर्चा है. आइए आपको खबर में आगे बताते हैं कौन हैं DM जसजीत कौर और क्यों उनके खिलाफ यह वारंट जारी हुआ है?