UPTak Baithak Logo

सुनील को कैसे आ रही होगी नींद... उसने जिस पल्लवी के लिए गिरवी रखी जमीन, वो विदाई से पहले हो गई गायब

Barabanki News: बाराबंकी में शादी के बाद विदाई से ठीक पहले दुल्हन गायब हो गई. दूल्हे को खबर मिलते ही बारात बिना दुल्हन के लौट गई. दूल्हा पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

ADVERTISEMENT

तस्वीर में पल्लवी
तस्वीर में पल्लवी
social share
Google CTA

Barabanki News: बाराबंकी के सुनील गौतम को अब नींद कैसे आ रही होगी? अपनी शादी के लिए सुनील ने 3 बीघा जमीन गिरवी रख 1 लाख 60 हजार रुपए जुटाए. सुनील नहीं चाहता था कि शादी में कोई कमी रह जाए. फिर आया शादी का दिन. धूमधाम से बारात पहुंची. बारातियों का स्वागत हुआ. द्वारपूजा की रस्में पूरी की गईं. जयमाला हुई और देर रात सात फेरों के साथ शादी पूरी हो गई. इस सब के बाद कहानी में आया सस्पेंस. सुनील अपनी नई नवेली दुल्हन को शादी के बाद घर ले जाने की तैयारी में था. मगर इससे ठीक पहले दुल्हन रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई. कई घंटों की तलाश के बाद दूल्हा सुनील वापस अपने घर लौट गया.