लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर में पेड़ से लटके केबल में उलझी सार्थक की स्कूटी, वो 10 फीट ऊपर उछला... फिर ऐसे हुई दर्दनाक मौत

कानपुर में 15 वर्षीय सार्थक चौधरी की सड़क पर लटकी ढीली केबल में स्कूटी उलझने से दर्दनाक मौत हो गई. हादसे ने प्रशासन की लापरवाही उजागर कर दी है. परिजन सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. इस घटना ने शहर में लटकती केबलों की अव्यवस्था और प्रशासन की लापरवाही को खुलकर उजागर कर दिया है. बता दें कि यहां कोचिंग से घर लौट रहे 15 वर्षीय सार्थक चौधरी की स्कूटी सड़क पर पेड़ से लटकी एक केबल में उलझ गई. इसके बाद वह करीब 10 फीट ऊपर उछलकर जमीन पर ऐसा गिरा कि उसके सिर के टुकड़े हो गए. इसके बाद उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पिता ने सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है.