फर्स्ट अटेम्प्ट में PCS निकाला और पाई थी 15वीं रैंक! इस्तीफा देने वाले मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री की काबिलियत आपको चौंका देगी
Alankar Agnihotri Education Qualification: बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री कानपुर के रहने वाल हैं. उनके पिता की कम उम्र में ही मौत हो गई थी.ऐसे में परिवार को आर्थिक सहारा देने के लिए अलंकार अग्निहोत्री ने आईटी सेक्टर में करीब 10 साल तक कंसल्टेंसी की नौकरी की.इस दौरान उन्होंने PCS बनने का सोचा और तैयारी भी शुरू कर दी और पहले ही प्रयास में यूपी पीसीएस परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल की.
ADVERTISEMENT

Alankar Agnihotri Cleared PCS exam on his first attempt
Alankar Agnihotri Qualification: बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट के पद से इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री का नाम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. अलंकार अग्निहोत्री ने सोमवार को UGC के नए नियम को काला कानून बताते हुए और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों के अपमान का हवाला देकर इस्तीफा दिया है. हालांकि उनके इस्तीफा की खबर सामने आते ही हड़कंप मच गया. हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है. बता दें कि अलंकार अग्निहोत्री की गिनती तेज-तर्रार अधिकारियों में होती है. अलंकार अग्निहोत्री ने अपने भाई-बहन और परिवार की पूरी जिम्मेदारी संभालते हुए PCS की तैयारी शुरू की और पहले ही प्रयास में उन्होंने 15वीं रैंक हासिल की थी.