UPTak Baithak Logo

यूपी में एक और इस्तीफा! इस बार GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने रोते हुए CM योगी के समर्थन में दिया रेजिग्नेशन

Prashant Kumar Singh Resignation: अयोध्या संभाग के GST विभाग के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने शंकराचार्य के बयान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अपमान के विरोध में इस्तीफा दे दिया. उनका रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Prashant Kumar Singh Resignation: उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक महकमे में एक और बड़े इस्तीफे ने खलबली मचा दी है. बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट के बाद अब अयोध्या संभाग के राज्यकर विभाग (GST) में तैनात डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. खास बात यह है कि उन्होंने यह इस्तीफा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में और शंकराचार्य द्वारा उन पर की गई टिप्पणी के विरोध में दिया है.