लेटेस्ट न्यूज़

UGC के नए नियम के खिलाफ सवर्ण आर्मी लेकर दिल्ली पहुंच गए श्रावस्ती के ठाकुर शिवम सिंह, भारी बवाल

UGC Controversy Thakur Shivam Singh: दिल्ली में UGC के नए 'प्रमोशन ऑफ इक्विटी रेगुलेशंस 2026' नियमों के खिलाफ सवर्ण समाज ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. ठाकुर शिवम सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी बारिश और पुलिस पाबंदियों के बावजूद UGC कार्यालय के बाहर डटे हुए हैं और नियम को 'काला कानून' बताते हुए इसे वापस लेने की मांग कर रहे हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UGC Protest Latest Updates: यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों को लेकर इस समय सोशल मीडिया से लेकर उत्तर प्रदेश और देश के अलग-अलग हिस्सों में बवाल मचा हुआ है. इस बीच दिल्ली में यूजीसी के दफ्तर के सामने विरोध प्रदर्शन हो रहा है. इसी प्रदर्शन में यूपी से दिल्ली पहुंची 'सवर्ण आर्मी' भी है जिसने मोर्चा खोल रखा है. बारिश और पुलिस की पाबंदियों के बावजूद सवर्ण समाज के लोग यूजीसी दफ्तर के बाहर डटे हुए हैं. यहां नीचे देखिए ग्राउंड जीरो से यूपी Tak की ये खास रिपोर्ट.