लेटेस्ट न्यूज़

27 जनवरी को यूपी के इन जिलों में ठंड के साथ होगी बारिश और गिरेंगे ओले... मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट

UP Weather Update:मौसम विभाग के अनुसार 27 और 28 जनवरी की सुबह पश्चिमी यूपी के आगरा मंडल से बारिश का सिलसिला शुरू होगा.यह विक्षोभ काफी सक्रिय है जिसका असर मध्य यूपी और फिर पूर्वी यूपी की ओर बढ़ेगा.

ADVERTISEMENT

UP Weeather Update
UP Weeather Update
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड के बीच अब बारिश की एंट्री होने जा रही है. मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, दो बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय होने से 27 और 28 जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी. बारिश का यह दौर पश्चिमी यूपी के साथ-साथ पूर्वी यूपी में भी देखने को मिलेगा.इस दौरान 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना है जिससे ठंड एक बार फिर बढ़ जाएगी.