लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में ठंड का कमबैक, पहाड़ों पर बर्फबारी से गिरा पारा, 22 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट

UP Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी और यूपी में बारिश के बाद ठंड की भीषण वापसी. सहारनपुर में पारा 6 डिग्री तक गिरा, 22 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट. देखिए मौसम विभाग की ताजा चेतावनी.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बसंत पंचमी के बाद गर्मी की उम्मीद कर रहे लोगों को तगड़ा झटका लगा है. हाल ही में हुई बारिश और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूरे प्रदेश में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. कल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पारा 6 से 7 डिग्री के बीच सिमट गया, जिससे जनजीवन ठिठुरने को मजबूर है.