लेटेस्ट न्यूज़

विकसित UP बैठक: झांसी में तैयार होगा यूपी के विकास का ब्लूप्रिंट, दिग्गज राजनेताओं और अफसर-एक्सपर्ट्स के साथ सजेगा मंच

UP Tak Baithak Jhansi: उत्तर प्रदेश के विकास को नई रफ्तार देने के लिए यूपी Tak अपने खास कार्यक्रम 'विकसित UP बैठक' का अगला पड़ाव वीरांगना नगरी झांसी में लेकर आ रहा है. इस मंच पर दिग्गज राजनेता, प्रशासनिक अधिकारी और विशेषज्ञ बुंदेलखंड के विकास, रोजगार, स्वास्थ्य और स्टार्टअप जैसे अहम मुद्दों पर मंथन करेंगे.

ADVERTISEMENT

UP Tak Baithak Jhansi
UP Tak Baithak Jhansi
social share
google news

उत्तर प्रदेश के विकास की नई इबारत लिखने और भविष्य की चुनौतियों पर मंथन करने के लिए 'यूपी Tak एक बड़ा मंच सजाने जा रहा है. पिछले दिनों मेरठ के बाद अब इस खास 'विकसित UP बैठक' का अगला पड़ाव वीरांगना नगरी झांसी होने वाला है. इस विशेष कार्यक्रम के जरिए झांसी और बुंदेलखंड के विकास की नई तस्वीर पेश की जाएगी.