UP Weather Update: यूपी में अब इन जिलों में होगी तेज बारिश... अगले 24 घंटे ऐसा रहेगा मौसम
UP Weather Update: यूपी में अगले 24 घंटे नोएडा, मेरठ और बरेली समेत 20 जिलों में 50km/h की रफ्तार से आंधी का ऑरेंज अलर्ट. 40 जिलों में बिजली गिरने और भारी बारिश की चेतावनी.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और भारी बारिश के साथ बिजली गिरने (वज्रपात) की संभावना जताई है. प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों को बेवजह घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है.