लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में 25 जनवरी से पलट जाएगा मौसम... अगले 48 घंटे ऐसा रहेगा हाल

UP Weather Update: मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि वर्तमान मौसम तंत्र अब कमजोर पड़ रहा है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश थमने और आसमान साफ होने के कारण आज सुबह से ही तापमान में गिरावट शुरू हो गई है. 27 और 28 जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में फिर से बारिश की संभावना है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के मौसम में इन दिनों बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. उत्तरी पाकिस्तान के पास बने निम्न दबाव के क्षेत्र और जेट स्ट्रीम हवाओं के असर से पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में व्यापक बारिश हुई. इसका असर यह हुआ कि बादलों की मौजूदगी के कारण राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बीती रात न्यूनतम तापमान में 5°C तक की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है.