लेटेस्ट न्यूज़

मुंबई लोकल में यूपी के प्रोफेसर आलोक सिंह को सरेआम मार डाला गया, चाकू से चीर दिया पेट पर क्यों?

Mumbai Local Train Murder: मुंबई में मलाड स्टेशन पर लोकल ट्रेन में हुई बहस ने खौफनाक रूप ले लिया और प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Mumbai Local Train Murder: मुंबई से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां रोजाना लाखों लोगों को मंजिल तक पहुंचाने वाली लोकल ट्रेन एक प्रोफेसर की मौत का कारण बन गई. उत्तर प्रदेश के मूल निवासी और मुंबई में निजी कॉलेज में पढ़ाने वाले 33 वर्षीय प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह के लिए मुंबई लोकल ट्रेन की यात्रा आखिरी सफर बन गई. जिस लोकल ट्रेन को मुंबई की लाइफलाइन कहा जाता है, वही शनिवार की शाम उनके परिवार के लिए डेथलाइन साबित हो गई. बता दें कि मलाड रेलवे स्टेशन पर चलती लोकल ट्रेन में हुई एक मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया और आलोक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई और रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.