लेटेस्ट न्यूज़

बॉयफ्रेंड से शादी की तो अपनों ने ही ले ली जान! मथुरा में घर वालों ने नाजिया की हत्या कर शव कब्रिस्तान में दफनाया

उत्तर प्रदेश के मथुरा में लव मैरिज से नाराज परिजनों पर नाजिया की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगा है. आरोप है कि हत्या के बाद परिवार ने मौत को सामान्य घटना दिखाते हुए शव को कब्रिस्तान में दफना दिया.

ADVERTISEMENT

Mathura Nazia Murder Case
Mathura Nazia Murder Case
social share
Google CTA

Mathura Nazia Murder Case: उत्तर प्रदेश के मथुरा में लव मैरिज से नाराज परिजनों पर नाजिया की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगा है. आरोप है कि हत्या के बाद परिवार ने मौत को सामान्य घटना दिखाते हुए शव को कब्रिस्तान में दफना दिया. राजस्थान के झुंझुनूं जिले के पचेरी कलां के रहने वाले नाजिया के पति रविंद्र की शिकायत के बाद मामले का खुलासा हुआ. पुलिस ने मजिस्ट्रेट के आदेश पर गोविंद नगर क्षेत्र की नई बस्ती स्थित कब्रिस्तान से शव निकलवाया है. मामले में नाजिया के भाई अकरम को गिरफ्तार किया गया है, जबकि फरार अन्य परिजनों की तलाश जारी है. पुलिस के मुताबिक रविंद्र ने पत्नी के अपहरण की जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी और उसकी हत्या की आशंका जताई थी.

दिल्ली में रहने लगी थी नाजिया

मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र की नई बस्ती की रहने वाली नाजिया करीब डेढ़ महीने पहले अपने बॉयफ्रेंड रविंद्र के साथ चली गई थी. इसके बाद दोनों ने शादी कर ली और दिल्ली में रहने लगे. बताया जा रहा है कि करीब 15 दिन बाद नाजिया के परिजन उसे समझाकर वापस घर ले आए. उन्होंने उसे धूमधाम से शादी कराने का भरोसा दिया था. आरोप है कि घर लौटने के बाद परिजन इस शादी से नाराज थे और उन्होंने नाजिया की गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया. पुलिस अब मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें-  कौन है ऋषभ शुक्ला जिसने लखनऊ में एक ही परिवार के 3 लोगों को गोलियों से भूना? शादी वाले घर में 3 लोगों की मौत

ऐसे सामने आया हत्या का मामला

नाजिया के घर लौटने के बाद उसके परिजनों ने रविंद्र से बातचीत करना बंद कर दिया था. फोन नहीं उठाए जाने और पत्नी से संपर्क नहीं हो पाने पर रविंद्र को शक हुआ. इसके बाद उसने राजस्थान में पत्नी के अपहरण की जीरो एफआईआर दर्ज कराई और हत्या की आशंका जताई. इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की. पूछताछ के दौरान नाजिया के भाई अकरम ने कथित तौर पर हत्या की बात स्वीकार की. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. मामले में शामिल होने के आरोप में अन्य परिजनों की तलाश की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

कब्रिस्तान से निकाला गया शव

एसपी सिटी राजीव कुमार के मुताबिक राजस्थान के झुंझुनूं जिले के पचेरी कलां थाने में इस मामले में केस दर्ज किया गया था, जिसमें गोविंद नगर क्षेत्र के लोगों को नामजद किया गया. नाजिया को घर लाने, उसकी हत्या करने और शव दफनाने की बात सामने आने के बाद शव निकलवाने की कार्रवाई की गई. सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्र के आदेश पर गोविंद नगर पुलिस ने नई बस्ती स्थित कब्रिस्तान से शव बरामद किया. एसपी सिटी ने बताया कि शव और मामले से जुड़े साक्ष्यों के संबंध में संबंधित थाने को जानकारी दी जाएगी. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ और फरार परिजनों की तलाश के साथ मामले की जांच में जुटी है.

यह भी पढ़ें- पहले गला दबाया, फिर हथौड़े से किया वार… देवरिया में प्रेग्नेंट गुड़िया विश्वकर्मा की हत्या, 3 लाख की सुपारी लेकर राम आशीष यादव ने क्यों मारा?