लेटेस्ट न्यूज़

गणतंत्र दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- संविधान हमारे लिए एक पवित्र दस्तावेज

Republic Day 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 77वें गणतंत्र दिवस पर लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए संविधान की महत्ता पर जोर दिया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Republic Day 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 77वें गणतंत्र दिवस के गौरवशाली अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए संविधान की महत्ता पर विशेष जोर दिया. राजधानी लखनऊ के 5 कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद सीएम योगी ने स्पष्ट संदेश दिया कि भारत का प्रत्येक नागरिक ही इस संविधान का असली संरक्षक है.