शंकराचार्य विवाद-UGC कानून को लेकर BJP को ब्राह्मण सवर्ण विरोधी बता इस्तीफा देने वाले सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार की असल कहानी जानिए
Bareilly City Magistrate Alankar Agnihotri Resignation: बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने इस्तीफा देते हुए जो बयान जारी किया है, उससे हड़कंप मच गया है.
ADVERTISEMENT

Bareilly City Magistrate Alankar Agnihotri resignation
UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली से बड़ी खबर सामने आ रही है. बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने अपने इस्तीफा का कारण शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी के साथ हुआ विवाद और उनके शिष्यों की चोटी-शिखा पकड़कर हुई मारपीट के विरोध में दिया है. अपने इस्तीफे की दूसरी वजह अलंकार अग्निहोत्री ने यूजीसी एक्ट 2026 को बताया है. उनका कहना है कि ये कानून जनरल वर्ग के छात्रों के खिलाफ हैं.